फर्जी आयुर्वेदिक डॉक्टरों पर फिर गिरेगी गाज,धड़ल्ले से चल रहे फर्जी क्लीनिकों पर लगेगा ताला

ख़बर शेयर करें

हाथ में फर्जी आयुर्वेदिक डिप्लोमा होने के बावजूद बेहिचक भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड मे पंजीकरण करवाने वाले गली मुहल्ले के फर्जी आयुर्वेदाचार्यों पर फिर से गाज गिरने वाली है। हालांकि पहले भी इन पर कार्रवाई की गई लेकिन दिल है कि मानता नहीं की तर्ज पर उन्होने फिर से गांव देहात के गली कूचों में अपनी क्लीनिक वाली दुकान सजा ली और जनता की जान से खेलने लगे।

सिर्फ दवा का नाम सुना और बीमार को पुडिया थमाने वाले फर्जी डॉक्टरों के इस कुनबे ने न जाने कितने लोगों को कभी न भूलने वाले जख्म दिए होंगे लेकिन ये अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले साल भी उत्तराखंड में चिकित्सा परिषद ने जांच के बाद 400 फर्जी चिकित्सकों के पंजीकरण निरस्त किए गए थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 'घोस्ट विलेज' बने गुलदारों के नए ठिकाने, आबाद गांवों पर मंडराया मौत का साया

बताया जा रहा है कि उन्होने यूपी के कॉलेजों से आयुर्वेद का डिप्लोमा बताया था लेकिन जांच में पता चला कि सब कुछ फर्जी था। न कालेज असली निकले न डिप्लोमा का कागज। इस जमात में कई ऐसे झोलाछाप भी शामिल हैं जिन्होंने आयुर्वेद का आ भी नहीं पढ़ा लेकिन फर्जी दस्तावेज जमा करवा कर आयुर्वेदिक चिकित्सक बन गए और गली मुहल्लों में चांदी काटने लगे।

यह भी पढ़ें -  देहरादून के सौंग बांध से बुझेगी प्यास और मिलेगी 400 MW बिजली, UJVNL को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उनकी दवा से कोई ठीक हो गया तो उसका नसीब और हालात बिगड़ गए तो बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह देकर वो अपनी दुकान चला ही रहे हैं। मुहल्ले के ऐसे डॉक्टर साहबों की अब खैर नहीं है क्योकि शिकायत मिलने के बाद भारतीय चिकित्सा परिषद ने फिर से शासन को कार्रवाई के लिए कहा है।

जिस पर अमल करते हुए शासन जल्द ही अभियान चलाने वाला है ताकि झोलाछाप फर्जी डॉक्टरों की क्लीनिक का शटर बंद करवाया जा सके और मुहल्ले वालों की जान सलामत रहे। बहरहाल सवाल ये है कि अगर राज्य के गली कूचों में झोलाछाप इलाज कर रहे हैं तो मे सूबे में लागू क्लीनिकल एस्टेबिलशमेंट एक्ट क्या कर रहा है ? आखिर इस कानून की फाइल की समय-समय पर धूल साफ क्यों नहीं की जाती ताकि गली मुहल्लों की जाने, फर्जी डॉक्टरों की डॉक्टरी प्रेक्टिस से महफूज रह सकें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों के खाते में भेजे ₹11 करोड़, कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता पर बड़ा जोर
Ad Ad Ad