आबकारी इंस्पेक्टर वीके जोशी ने की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस रेस्टोरेंट में चल रही थी दारू पार्टी, संचालक के खिलाफ मामला दर्ज….

ख़बर शेयर करें

देहरादून, 22 जून।
प्रदेश में अवैध मदिरा विक्रय और सेवन के खिलाफ आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के निर्देशन में आज शाम 6 बजे मसूरी आबकारी टीम ने देहरादून के राजपुर क्षेत्र के पुरुकुल गांव स्थित लहासा तिब्बत किचन रेस्टोरेंट में छापेमारी की। यह कार्रवाई उस समय की गई जब मौके पर बड़ी संख्या में लोग रेस्टोरेंट के भीतर मदिरा का सेवन करते पाए गए।

रेस्टोरेंट में बिना वैध आबकारी लाइसेंस के अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। छापेमारी के दौरान टीम को वहां विभिन्न ब्रांड की मदिरा एवं बीयर की बोतलें और खाली कैन बरामद हुए। बरामद मदिरा में Ballentine, Jamson, Oaken Whisky, Ranthambore, और बीयर में Buho Beer, Carlsberg Elephant Beer, Kingfisher UltraMax Beer, तथा Rio Gold Beer शामिल थीं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Crime News: चौदहा बीघा में चेकिंग के दौरान 5 पेटी अवैध शराब समेत धराया तस्कर, गिरफ्तार

मौके पर मौजूद लोगों को हिदायत दी गई कि वे भविष्य में किसी भी बिना लाइसेंस वाले संस्थान में मदिरा का सेवन न करें। टीम ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के मदिरा परोसने वाले रेस्टोरेंट व बार पर आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून पटेलनगर फायरिंग कांड: दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में 11 नामजद, 4 पहुंचे सलाखों के पीछे

रेस्टोरेंट के संचालक सचिन सिंह पुत्र प्रताप सिंह, निवासी सरनोल के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आगे की जांच की जा रही है कि यह गतिविधि कब से संचालित हो रही थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  Doon Medical College Ragging Case: सीनियर का गिलास छूने पर जूनियर डॉक्टर से बदसलूकी, NMC में शिकायत

इस छापेमारी अभियान में आबकारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार जोशी के नेतृत्व में उप आबकारी निरीक्षक शोभन सिंह रावत, नौशाद अली तथा भीम प्रसाद शामिल रहे।

आबकारी विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी विभाग को तुरंत दें ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अवैध मदिरा व्यापार या सेवन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad