धाकड़ काम, पक्का नाम: पुष्कर सिंह धामी पर मुहर, नीतिन नबीन ने खत्म की 2027 चुनाव की सारी अटकलें”

ख़बर शेयर करें

पुष्कर धामी के धाकड़ कामों की गूंज अब सिर्फ उत्तराखंड के देहरादून में ही नहीं बल्कि दून से लेकर दिल्ली तक गूंजने लगी है। भाजपा आलाकमान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की परफॉर्मेश खुश ही नहीं बेहद खुश है धाकड़ धामी का रिपोर्ट कार्ड देखकर आलाकमान को यकीन हो गया है कि धामी वाकई में धाकड़ के साथ-साथ धुरंधर भी हो गए हैं।

ऐसे में भाजपा आलाकमान ने तय कर लिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के कैप्टन पुष्करधामी ही होंगे। धामी ही चुनावी वैतरणी से भाजपा की नैया को पार लगाएंगे। तय हो गया है कि भाजपा सीएम धामी का चेहरा उनके अब तक किए कामकाज को ही जनता के सामने रखेगी और धामी के नाम पर ही चुनावी जंग लड़ी जाएगी।

यह भी पढ़ें -  CBI का 'अभय' चैटबॉट लॉन्च: डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी से बचाव, हर नोटिस पर QR कोड

इस बात की तस्दीक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन कर चुके है। मीडिया को दिए साक्षात्कार में नीतीन नबीन साफ कर चुके हैं कि उत्तराखंड में पुष्कर धामी और यूपी में योगी आदित्यनाथ पर ही पार्टी को भरोसा है। नीतिन नबीन ने दो टूक कहा है कि सीएम धामी का ट्रैक रिकार्ड उन्हें एक बेहतर मुख्यमंत्री बनाता है. उन्होने जो विकास के काम किए हैं या फिर उन्होने जो बदलाव करने का साहस दिखाया है वो सब नजीर बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  जानिए क्या है, हरदा की नजर में डोनाल्ड ट्रंप !

धामी के फैसले लेने की क्षमता और उन पर एक्शन और उसके बाद हासिल शानदार रिपोर्ट सीएम धामी को उस मुकाम पर खड़ा कर देती है जहां पर आलाकमान को उनकी बराबरी करने वाला कोई नहीं दिखाई देता। सीएम धामी का काम उनके नाम को बड़ा कर रहा है यही वजह है कि पार्टी के सीनियर लीडर जब भी आते हैं धामी की पीठ थपथपा जाते हैं उनके काम से इतने मंत्रमुग्ध हो जाते हैं कि पुष्कर धामी को धाकड़ और धुरंधर धामी पेश कर देते हैं। तय है कि पार्टी अध्यक्ष नीतिन नबीन के इस ऐलान के बाद सारी शकांए औंधे मुंह गिर गई हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को CM धामी की सौगात: 124 करोड़ से मजबूत होगा बुनियादी ढांचा

आलाकमान को उत्तराखंड के पहाड़ से लेकर मैदान तक धामी के अलावा दूर दूर तक कोई ऐसा कप्तान नहीं दिख रहा है जिस पर वे धामी से ज्यादा ऐतबार कर सके जो चुनावी रेस में धामी से ज्यादा धाकड़ साबित हो सके। मतलब साफ है कि उत्तराखंड में आलाकमान के लिए धामी ही धुरंधर है।

ADVERTISEMENTS Ad