हरिद्वार कुंभ 2027 की मजबूत बुनियाद: सड़क, पेयजल, सीवरेज और स्वच्छता को मिली प्राथमिकता

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में आगामी कुंभ मेला 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इसी कड़ी में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सीसीआर सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, सरिया लदे ट्रक से टकराई कार

शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विशेष रूप से सड़क, स्वच्छता, पेयजल, सीवरेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहरी विकास मंत्री ने यह भी जोर दिया कि कुंभ मेले की गरिमा के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे हरिद्वार की छवि और भी बेहतर तरीके से देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत हो। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और सभी कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।