CM धामी पहुंचे बदरीनाथ धाम: मास्टर प्लान के कार्यों का करेंगे निरीक्षण, कल सुबह खुलेंगे कपाट

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी आज बुधवार को बाबा केदार क दर्शनोपरांत भगवान श्री हरी विष्णु के बद्रीनाथ धाम पहुंचे। बताते चलें कि भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट कल गुरुवार यानी 23 अप्रैल की सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बद्री-केदार मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि कपाट खुलने की प्रक्रिया गुरुवार प्रात: 4.30 बजे से शुरू हो जाएगी। वहीं कपाट खुलने अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित कई गणमान्य मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  ...तो "एक्सपायर किट" से होगी अनशनकारियों की सेहत की जांच !

वहीं पांडुकेश्वर से भगवान उद्वव, कुबेर, शंकराचार्य की गद्दी भी बदरीनाथ धाम पहुंच चुकी है। इस दौरान धाम जय बदरी विशाल के जयकारों के गूंज उठा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदरी-केदार पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश के सहयोग बद्रीनाथ मंदिर को कुल 25 कुंतल फूलों से सजाया जा रहा है। इस दौरान देव डोलियों के साथ रावल अमरनाथ नंबूदरी बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल , वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट, नायब रावल सूर्य राग नंबूदरी,कुबेर देवरा समिति पदाधिकारी गण आदि मौजूद रहे।