उपराष्ट्रपति के ऋषिकेश एम्स दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

ख़बर शेयर करें

उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर ऋषिकेश एम्स में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है।देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सभी अधिकारियों की ब्रीफिंग कर दी गई है। ड्यूटी पर तैनात किए जाने वाले पुलिसकर्मियों का ड्यूटी चार्ट तैयार कर लिया गया है।कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ-साथ पीएसी, बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी तैनात किया जाएगा। सभी टीमों को समन्वय के साथ जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उपराष्ट्रपति के आगामी दौरे को लेकर ऋषिकेश एम्स में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी अधिकारियों को ब्रीफ कर दिया गया है और ड्यूटी चार्ट भी तैयार है। पुलिस बल, पीएसी और अन्य एजेंसियों को मिलाकर पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हमें उम्मीद है कि यह दौरा सफलतापूर्वक संपन्न होगा।