दून नगर निगम की नई सोच, वेंडिंग ZONE के साथ पार्किग PLACE

ख़बर शेयर करें

बढ़ती आबादी के बोझ तले दबे देहरादून में पार्किंग की दिक्कत अगर कोढ़ है तो सड़कों पर फैली बेतरतीब ठेलियां खाज से कम नहीं। इस बात को देहरादून नगर अब निगम बखूबी से समझ गया है। लिहाजा इसका तोड़ निकालने के लिए नगर निगम होमवर्क कर रहा है। देहरादून की नगरआयुक्त की माने तो शहर में 25 ऐसी जगह तलाश ली गई हैं जहां वेंडिग जोन और पार्किंग प्लेस का फ्यूजन दून वासियों के लिए तैयार किया जा सकता है। नगर आयुक्त नमामि बंसल ने जानकारी देते हुए बताय कि चिन्हित वैंडिंग जोन का आधा हिस्सा पार्किंग के लिए रखा जाएगा ताकि यातायात में तकलीफ न हो।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा रूट पर सख्ती: जानें यात्री और भारी वाहनों के चलने का समय

हालांकि अभी नगर निगम सिर्फ पॉयलेट प्रोजेक्ट पर काम करेगा। रिजर्ल्ट अच्छा मिला तो आने वाले वक्त में सभी चिन्हित 25 जगहों पर वैंडिग के साथ-साथ पार्किग का इंतजाम भी रहेगा। ताकि खरीददारी भी हो और खरीददारों के वाहन दून के राहगीरों के लिए परेशानी का सबब न बनें। बस देखना ये है कि पॉयलेट प्रोजेक्ट का लिटमस टेस्ट नगर निगम के लिए कैसा साबित होता है ?

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड CM धामी ने भरी "उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की हुंकार"

बहरहाल समाचार 4 U तो उम्मीद करता है कि नगर आयुक्त की सोच अमलीजामा पहनने में कामयाब हो और दूनवासियों को वैंडिग जोन में पार्किंग के लिए वाजिब जगह हासिल हो सके। होगा क्या ये तो पॉयलेट प्रोजेक्ट का नतीजा बताएगा। फिलहाल नगर निगम का होमवर्क अच्छा माना जा सकता है।