Doiwala: सौंग नदी किनारे 7 माह की गर्भवती से बर्बरता, 9 पर केस दर्ज

ख़बर शेयर करें

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में सौंग नदी किनारे मवेशी चराने गए देवर-भाभी पर दबंगों द्वारा लोहे की रॉड और पत्थरों से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस दौरान हमलावरों ने सात माह की गर्भवती महिला को जमीन पर घसीट-घसीट कर बेरहमी से पीटा, जिससे उसके पेट में पल रहे शिशु की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर डोईवाला पुलिस ने तीन नामजद और छह अज्ञात सहित कुल नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: पर्वतीय रूटों पर 1 सितंबर से चलेंगी GMOU बसें, देखें टाइमटेबल

चांडी प्लांट स्टेशन, रेशम माजरी निवासी शिकायतकर्ता गुलाम हुसैन के अनुसार, यह वारदात बीते चार अगस्त की सुबह करीब नौ बजे घटी। उनका छोटा भाई शबीर अपनी सात माह की गर्भवती भाभी के साथ सौंग नदी के पास मवेशी चराने गया था। आरोप है कि इसी दौरान नामजद आरोपी माम हुसैन, सेहन और जान अली अपने छह अन्य अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचे और दोनों को घेरकर हमला बोल दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी; साइबर क्राइम कंट्रोल में देश के टॉप-5 में शामिल

हमलावरों ने शबीर और गर्भवती महिला पर पत्थरों, लोहे की रॉड और लात-घूसों से बर्बरता से वार किए। हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों पीड़ितों को परिजनों ने तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। लालतप्पड़ चौकी प्रभारी आदित्य सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।