उत्तराखंड: राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य ने दिनेश आर्य ने भरा नामांकन, सीएम धामी ने दी बधाई

ख़बर शेयर करें

देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित विधानसभा परिसर में आज भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी दिनेश आर्य ने राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस महत्वपूर्ण राजनीतिक अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष रूप से न केवल अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, बल्कि भाजपा उम्मीदवार को उनके इस नए राजनीतिक सफर के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी उत्तराखंड आने वाले हैं!

नामांकन प्रक्रिया के दौरान देहरादून स्थित विधानसभा परिसर में पार्टी के कई दिग्गज नेता और जनप्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के साथ-साथ मंत्रिमंडल के कई प्रमुख मंत्रीगण, सांसद और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकगण भी पूरी ताकत के साथ उपस्थित रहे।