Uttarakhand: मैदान में चौके-छक्के जड़ेंगी उत्तराखंडी अभिनेत्रियां, अक्टूबर में WPL का पहला सीजन

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड की गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोक संस्कृति से जुड़ी अभिनेत्रियां देहरादून में अक्टूबर में आयोजित होने वाली ‘वुमेन्स प्रीमियर लीग’ के पहले सीजन में बल्ला थामे नजर आएंगी। शिमला बाईपास रोड स्थित बलूनी क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले इस अनूठे टूर्नामेंट को लेकर महिला कलाकारों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

लोक संस्कृति व संगीत जगत की ये अभिनेत्रियां पहली बार पारंपरिक पहचान के साथ रंगीन क्रिकेट ड्रेस में चौके-छक्के लगाती दिखेंगी। प्रतियोगिता के लिए अब तक 60 से अधिक महिला कलाकारों ने अपना पंजीकरण करा लिया है और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: दून अस्पताल और कोचिंग में बच्चों से अनुचित व्यवहार, बाल सुरक्षा पर उठे सवाल

टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों को उतारने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से छह टीमें तय हो चुकी हैं। प्रत्येक टीम में 12 खिलाड़ी शामिल होंगी और सभी आठ टीमों का अंतिम चयन सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। चार से पांच दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन पर्ची लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Voter List Correction: CEO पुरुषोत्तम की अधिकारियों को हिदायत, फील्ड में उतरें

महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए इसे ‘बॉक्स क्रिकेट’ फॉर्मेट में आयोजित किया जा रहा है। डब्ल्यूपीएल के संस्थापक अब्बू रावत के अनुसार, कॉस्को बॉल और प्लास्टिक बैट से खेले जाने वाले ये मुकाबले 10-10 ओवर के होंगे। इसमें देहरादून, दिल्ली, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और जौनसार क्षेत्र की कलाकार भाग ले रही हैं।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंडी पुरुष कलाकारों के लिए ‘यूकेसीएल’ और ‘यूएसपीएल’ नाम से चार सफल प्रतियोगिताएं पहले ही आयोजित हो चुकी हैं। गोविंद नेगी, सोहन चौहान, कविलास नेगी और राज टाइगर जैसे वरिष्ठ कलाकारों का कहना है कि पर्दे के सितारों को मैदान में खेलते देखना दर्शकों के लिए एक अलग ही अनुभव होता है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand में विधानसभा चुनाव से पहले होगी जनगणना, 131 गांवों में 1 सितंबर से शुरुआत..

संस्थापक अब्बू रावत ने बताया कि बीते वर्ष महिला कलाकारों के लिए आयोजित एक प्रदर्शनी मैच को मिली अपार सफलता के बाद ही इस वर्ष पूरी पेशेवर ‘वुमेन्स प्रीमियर लीग’ कराने का फैसला लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad