देहरादून: देश के बाकी शहरों में प्रदूषण का कहर, दून और ऋषिकेश की आबोहर हवा बेहतर

ख़बर शेयर करें

देहरादून। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देहरादून और ऋषिकेश में हवा की गुणवत्ता अच्छी श्रेणी में दर्ज की गई है। बोर्ड ने मंगलवार को देश के 266 शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई जारी किया था, जिसमें मैदानी इलाकों की तुलना में राज्य की स्थिति काफी बेहतर पाई गई है।

राजधानी देहरादून की आबोहवा में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 19 तारीख को देहरादून का एक्यूआई 55 दर्ज किया गया था जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। इसके बाद मंगलवार को शाम चार बजे यहाँ का एक्यूआई सुधरकर 50 पर पहुंच गया, जो कि अच्छी श्रेणी को दर्शाता है। हालांकि, रात सात बजे के बाद हवा की गुणवत्ता में हल्का बदलाव आया और यह वापस संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान,1600 पदों पर भर्ती जल्द, थानों का बजट हुआ 8 करोड़

तीर्थनगरी ऋषिकेश में भी हवा की स्थिति लगातार बेहतरीन बनी हुई है। यहां की स्वच्छ आबोहवा पर्यावरण और स्थानीय लोगों के लिए राहत का विषय है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 19 तारीख को ऋषिकेश में एक्यूआई 37 और मंगलवार को एक्यूआई 38 दर्ज किया गया, जो बेहतरीन वायु गुणवत्ता का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड राजनीति: 12 साल बाद रामशरण की कांग्रेस में घर वापसी, बोले-"भाजपा में घुट रहा था दम"

दूसरी ओर, देश के अन्य औद्योगिक और मैदानी हिस्सों में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ मिला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक बल्लभगढ़ का एक्यूआई 310 तक पहुंच गया था, जो कि बेहद खराब श्रेणी में आता है।

इसके अलावा देश के कई अन्य प्रमुख शहरों में भी हवा की सेहत बिगड़ती नजर आई है। भावनगर, ग्रेटर नोएडा, चखरी और दादरी जैसे शहरों में प्रदूषण बढ़ने के कारण हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: दशहरा पर परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन लागू, बस-विक्रम के लिए नया रूट प्लान जारी

इन तमाम प्रदूषित शहरों की तुलना में उत्तराखंड के देहरादून और ऋषिकेश की स्थिति काफी संतोषजनक और सुकून देने वाली है। प्रदेश के इन दोनों शहरों में पर्यावरण विभाग द्वारा वायु गुणवत्ता की लगातार कड़ी निगरानी की जा रही है।