Dehradun Raid: ताज, JDW मैरियट और हयात के किचन में पहुंची फूड सेफ्टी टीम, मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त श्री विनय शंकर पांडे के निर्देश पर देहरादून और मसूरी क्षेत्र में एक बड़ा विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य फाइव स्टार प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करना और मिलावट पर रोक लगाना है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने देहरादून और मसूरी रोड स्थित ताज होटल, फेयरफील्ड, जेडब्ल्यू मैरियट, हयात सेंट्रिक और हयात रीजेंसी में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अधिकारियों ने होटलों की रसोई, स्टोर रूम, कच्चे माल की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather Alert: 12 जिलों में अगले 24 घंटे भारी; फ्लैश फ्लड का अलर्ट, प्रशासन मुस्तैद

इस जांच अभियान के दौरान एनालॉग पनीर और अन्य गैर-दुग्ध उत्पादों के नाम पर होने वाली अनियमितताओं पर विशेष नजर रखी गई। टीम ने विभिन्न होटलों से सैंपल एकत्र किए, जिनमें हयात रीजेंसी से मसालों का सैंपल और जेडब्ल्यू मैरियट से तैयार दाल का नमूना शामिल है।

एकत्र किए गए सभी खाद्य नमूनों को नियमानुसार राजकीय प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद नियमों के तहत आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Kanwar Yatra 2026: खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई कांवड़, मांगा यह खास वरदान..

विभाग ने हयात रीजेंसी के स्टोर में मिले पैक्ड गुलकंद, इंपोर्टेड ऑर्गेनो और सौंफ के पैकेट्स पर कड़ा रुख अपनाया है। संबंधित निर्माताओं को नोटिस जारी कर गुणवत्ता से जुड़े जरूरी दस्तावेज और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

आयुक्त श्री विनय शंकर पांडे ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मिलावट के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है और नियम छोटे दुकानदार से लेकर फाइव स्टार होटल तक सभी के लिए समान हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: दोहरे स्थाई निवास में फंसे 152 शिक्षक, होगी अंतिम सुनवाई

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी और मिठाई की दुकानों पर नियमित औचक निरीक्षण जारी रखे जाएं। फर्जी या अमानक खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरी कार्रवाई में उपायुक्त गढ़वाल मंडल राजेंद्र रावत, सहायक आयुक्त मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह और ऋषिकेश के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह समेत पूरी विभागीय टीम मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad