नेत्र कुंभ-2027 का शंखनाद- CM धामी ने दून मेडिकल कॉलेज सभागार से किया अभियान का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

देहरादून। धर्मनगरी हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ-2027 में आस्था के साथ-साथ मानव सेवा का भी महाकुंभ देखने को मिलेगा। रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘नेत्र कुंभ-2027’ के शंखनाद कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन से जुड़ी संस्था ‘सक्षम’ और अन्य सहयोगी संगठनों के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्य सरकार और कुंभ मेला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि हरिद्वार कुंभ-2027 के दौरान 12 जनवरी से 25 फरवरी तक 45 दिवसीय विशाल नेत्र चिकित्सा महाशिविर लगाया जाएगा। इस महाअभियान के तहत देश-विदेश से आने वाले डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की निःशुल्क नेत्र जांच, एक लाख निःशुल्क चश्मों का वितरण तथा 10 हजार नेत्र ऑपरेशन करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बढ़ा सूखी ठंड का असर: मसूरी में 11 डिग्री लुढ़का पारा, मैदानी जिलों में कोहरे का अलर्ट

सीएम धामी ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में कुंभ केवल आस्था और आध्यात्मिक चेतना का पर्व नहीं है, बल्कि यह सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का भी संदेश देता है। हमारी परंपरा में ‘नर सेवा को ही नारायण सेवा’ माना गया है और नेत्र कुंभ इसी भावना को धरातल पर उतारने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज भी कई लोग आर्थिक अभाव या सुविधाओं की कमी के कारण समय पर आंखों का उपचार नहीं करा पाते, ऐसे लोगों के जीवन में रोशनी लाना अत्यंत पुनीत कार्य है।

यह भी पढ़ें -  E C रोड ब्यूटी पार्लर में हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला कर्मचारी से बदसलूकी मालिक को पड़ी भारी, कर्मचारी ने सुनाई खरी-खोटी, पहले पत्नी के साथ मारपीट के वीडियो हुआ था वायरल....

नेत्र कुंभ के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा की यह यात्रा वर्ष 2019 में प्रयागराज कुंभ से शुरू हुई थी। इसके बाद हरिद्वार कुंभ, प्रयागराज महाकुंभ और राजस्थान के रामदेवरा में भी सफल आयोजन किए गए, जिससे लाखों लोग लाभान्वित हुए। उन्होंने कहा कि आगामी हरिद्वार कुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसे देखते हुए सरकार भव्य, दिव्य और सुरक्षित कुंभ के साथ-साथ सुगम यातायात और पैदल आवागमन की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने चिकित्सा जगत और स्वयंसेवी संस्थाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला, सक्षम के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. दयाल सिंह पंवार, नेत्र कुंभ आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, सक्षम उत्तराखण्ड के प्रांत अध्यक्ष एवं प्रबंध प्रमुख ललित प्रसाद पंत, समेत कई सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड परिवहन निगम का ऑफर: पेटीएम से बस टिकट बुक करने पर 100 रुपये तक लाभ, ये हैं शर्तें

जूद इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक श्री महेंद्र कुमार, सक्षम के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. दयाल सिंह पंवार, नेत्र कुंभ आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, सक्षम उत्तराखण्ड के प्रांत अध्यक्ष एवं प्रबंध प्रमुख श्री ललित प्रसाद पंत, उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र मित्तल, महासचिव डॉ. अनुज सिंघल सहित विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।