CM पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान: PM मोदी के विजन से देश के ‘अंतिम गांव’ अब बने भारत के ‘प्रथम गांव’

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें लगातार भारी जनादेश प्राप्त कर देश की सर्वाधिक समय तक सेवा करने का ऐतिहासिक अवसर मिला है।

उनके इस सफल कार्यकाल के दौरान ज्ञान, विज्ञान, शिक्षा, चिकित्सा और खेल समेत हर क्षेत्र में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है और कई बड़े ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आज विकास, सुशासन और जन कल्याण का असली पर्याय बन चुकी हैं।

यह भी पढ़ें -  रुड़की में रिश्तों का कत्ल, पहले बनाया मुंहबोली बहन फिर नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

पीएम मोदी के उत्तराखंड से असीम लगाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे अब तक 28 बार देवभूमि आ चुके हैं। उन्होंने देश के सीमांत क्षेत्रों को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाई और माणा पहुंचेकर घोषणा की थी कि सीमावर्ती गांव देश के अंतिम नहीं, बल्कि ‘प्रथम गांव’ कहलाएंगे।

यह भी पढ़ें -  खत्म होगी अमेरिका और ईरान की जंग! ट्रंप का बड़ा दावा- जल्द होगा ऐतिहासिक शांति समझौता

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि आज प्रदेश की 2 लाख 65 हजार से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जिसमें माणा गांव की शत-प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा राज्य में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है, शीतकालीन यात्रा शुरू की गई है, और जी-20 व राष्ट्रीय खेलों जैसे बड़े सफल आयोजन किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  भारतीय सेना को मिले 9 बेटियों समेत 481 जांबाज सैन्य अफसर, महामहिम ने ली POP की सलामी

अंत में आपदा प्रबंधन पर बात करते हुए सीएम ने कहा कि उत्तराखंड एक संवेदनशील राज्य है, लेकिन सरकार ने हर प्राकृतिक चुनौती का डटकर सामना कर जनजीवन को त्वरित गति से सामान्य बनाया है, जिसकी वैश्विक स्तर पर भी सराहना की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad