लोहियाहेड हेलीपैड और खटीमा निजी आवास पर सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लोहियाहेड हेलीपैड और खटीमा स्थित अपने निजी आवास पर जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में की पूजा-अर्चना, सूर्यदेव को अर्घ्य देकर मांगी प्रदेश की समृद्धि

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

सरकार की कार्यप्रणाली पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि’ के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर भी चर्चा की। उन्होंने जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

यह भी पढ़ें -  अंकिता हत्याकांड…. पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के बयान से मचा बवाल, अंकिता के माता-पिता और बॉयफ्रेंड पर भी लगाए आरोप, vip का चेट में जिक्र ना होने का भी किया खुलासा…

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मेयर विकास शर्मा और दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रणजीत सिंह नामधारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति एवं मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।