छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में की पूजा-अर्चना, सूर्यदेव को अर्घ्य देकर मांगी प्रदेश की समृद्धि

ख़बर शेयर करें

खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर आज खटीमा के ग्राम 22 मील, खिलड़िया स्थित छठ घाट पर शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें -  चमोली: CM धामी ने 74वें गौचर मेले का किया भव्य शुभारंभ, करोड़ों की पेयजल योजनाओं का किया लोकार्पण

इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने छठी मैया और भगवान सूर्यदेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। घाट पर मौजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और व्रतियों से मुख्यमंत्री ने आत्मीय भेंट की तथा उन्हें छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें -  जौलजीबी मेला हंगामा मामला: कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत 6 पर पुलिस ने दर्ज की FIR

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, अटूट आस्था, पवित्र परंपराओं और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, जीवन में संयम, सेवा भाव और सामूहिक सद्भाव का गहरा संदेश देता है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति से स्थानीय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने पारंपरिक उल्लास के साथ इस महापर्व का पर्व मनाया।