भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर CM पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

ख़बर शेयर करें

भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नें भी अपने फेसबुक हैंडल के माध्यम से भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री धामी ने लिखा कि ” भारतीय जनमानस की चेतना में प्रतिष्ठित एकात्म मानववाद की उदात्त भावना, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अविरल धारा तथा अंत्योदय के पावन संकल्प को आत्मसात किए हुए विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन Bhartiya Janata Party (BJP) के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में भाजपा जनकल्याण, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के नव आयाम स्थापित करते हुए जनसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर है। यह दिवस केवल एक संगठन की स्थापना का नहीं बल्कि उस अखंड राष्ट्रसेवा के संकल्प का प्रतीक है, जो अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के समग्र उत्थान हेतु सतत समर्पित है।”

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा दांव: 15 सितंबर के बाद राज्य में उतरेंगे राहुल, प्रियंका और खरगे

भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस आज उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश कार्यालय में भव्य तरीके से मनाया गया जिसमे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट , संगठन महामंत्री अजेय कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के आश्रीवाद से आज सबसे बड़ा दल भारतीय जनता पार्टी बना जिसमे सबसे अधिक सांसद हमारी पार्टी में है , भट्ट ने कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं जिनके दम पर आज पार्टी इस मुकाम तक पहुंची ओर स्थापना दिवस की मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  देहरादून पटेलनगर फायरिंग कांड: दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में 11 नामजद, 4 पहुंचे सलाखों के पीछे
Ad Ad Ad