नेपाली गृह मंत्री का नया निर्देश, यूजर्स बोले भारत में भी ऐसा होना चाहिए!

ख़बर शेयर करें

नेपाल में बगावत के बाद जो बालेशाह की नई सरकार बनी, वो कई मामलों में दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस सरकार में ज्यादातर मंत्रालयों का जिम्मा युवाओं के हाथ में है। नौजवान ऐसे फैसले ले रहे हैं जो सोशल मीडिया में जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं। नेपाल के गृहमंत्री सुदान गुरुंग ने पदभार संभालते ही साफ कर दिया है कि नेपाल की सड़क पर कोई भी वीआईपी रुआब में नहीं दिखाई देगा। ट्रैफिक में सबको एक जैसी सहूलियत मिलेंगी। चाहे मंत्री हो या अधिकारी सबके लिए ट्रैफिक के नियम एक जैसे रहेंगे। ताकि सबको बराबरी का अधिकार मिल सके।

यह भी पढ़ें -  पूर्व सीएम हरीश रावत ने विरोधियों को दिया करारा जवाब: “अभी अवकाश पर रहूंगा, कमियों का विश्लेषण करूंगा”

गौरतलब है कि पहले नेपाल में वीआईपी मूवमेंट के दौरान नेपाल में आम नागरिक को लंबा इंतजार करना पड़ता था और कभी कभी ये इंतज़ार किसी के लिए तक़लीफ़ बन जाता था। बहरहाल सुदान गुरुंग का ये फ़ैसला ज़बरदस्त तरीक़े से वायरल हो रहा है। सोशलमीडिया में फ़ैसला ज़बरदस्त तारीफ़ बटोर रहा है। आलम ये है कि लोग हज़ारों की तादाद में इसको शेयर कर रहे हैं लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। इसमें भारतीय भी पीछे नहीं है कई यूज़र्स कह रहे हैं कि भारत में भी ऐसा होना चाहिए।