CM धामी का जिलाधिकारियो को निर्देश- मानसून से पहले गड्ढामुक्त हों सड़कें, चारधाम रुट पर सुरक्षा समेत अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस

ख़बर शेयर करें

बारिश के बरसने से पहले राज्य की सड़के चकाचक हो जानी चाहिए। गड्ढे वाली सड़के बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और पानी निकासी का इंतजाम बेहतरीन होना चाहिए ताकि आम आदमी को बरसात के दौरान सड़क पर सफर में तकलीफ न हो। वही सुव्यवस्थित,सुगम और सुरक्षित चार धाम यात्रा को जिलाधिकारी प्राथमिकता में रखें ये आदेश उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूबे के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करना जरूरी, सरकारें नहीं कर सकतीं भेदभाव

जिलाधिकारियों के साथ हाईलेबल मीटिंग कर सीएम धामी ने राज्य में चल रहे सभी विकासकार्यों का फीडबैक लिया, कानून व्यवस्था पटरी पर रहे इसकी समीक्षा की और मानसून किसी आपदा पर भारी न पड़े इसके लिए आपदा प्रबंधन की तैयारियों की भी जिलाधिकारियों के जरिए नब्ज टटोली ताकि मौके पर इंतजाम चाक-चौबंद रहें।

सीएम धामी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि भूस्खलन और जलभराव वाले संभावित स्थानों को पहले ही चिन्हित कर तैयारी पूरी कर ली जाए ताकि बारिश में नुकसान से बचा जा सके और जनता को दिक्कत न झेलनी पड़े। वहीं सीएम धामी ने अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस रुख अपनाते हुए जिलाधिकारियों को साफ हिदायत दी है कि सड़कों, नालों और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  सुप्रीम कोर्ट की आरक्षण पर बड़ी टिप्पणी: संपन्न और उन्नत परिवारों के बच्चे स्वेच्छा से आएं बाहर

सीएम ने कहा है कि नजायज कब्जों को तुरत हटाया जाए ताकि यातायात सुगम रहे। साथ ही सीएम धामी ने संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी चौकसी बरतते हुए वेरिफिकेशन ड्राइव में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। ताकि राज्य में कानून व्यवस्था चाक चौबंद रहे। अब देखना ये है कि जिलाधिकारी कितनी तत्परता से सीएम के आदेशों पर अमल करते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  देहरादून FRI में एंट्री के लिए अब ढीली करनी होगी जेब, पैदल और वाहनों का शुल्क बदला, लागू हुईं नई दरें
Ad Ad Ad