दिल्ली में कांग्रेस और INDIA गठबंधन की रैली को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा लोकतंत्र को कमजोर करने का रहा है। देहरादून में मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए सीएम धामी ने आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम किया और अब जब सत्ता से बाहर है, तो देश में अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर रही है।
सीएम ने कहा कि व्यापारियों ने दीपावली के बाद प्रदर्शन करने की अपील की थी, इसके बावजूद कांग्रेस ने त्योहार के दौरान ही प्रदर्शन किया। इससे व्यापारियों को नुकसान पहुंच सकता है। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में बांग्लादेश और नेपाल जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रही है।
वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से उत्तराखंड के लोगों पर की गई टिप्पणी को लेकर भी सीएम धामी ने कांग्रेस को घेरा।सीएम ने कहा कि कांग्रेस को साफ करना चाहिए कि वह अखिलेश यादव के “उत्तराखंडी सबसे बड़े घुसपैठिए” वाली टिप्पणी का समर्थन करते है या नही। अगर कांग्रेस उत्तराखंड के मान-सम्मान से जुड़ी है, तो उसे इस बयान का खुलकर विरोध करना चाहिए।
कांग्रेस पर बरसे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

