बंगाल चुनाव में गरजे CM धामी: कहा-“भाजपा खत्म करेगी भय-भ्रष्टाचार का राज”

ख़बर शेयर करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ममता सरकार पर तीखा हमला बोला है। बनगांव में आयोजित चुनावी रैलियों और रोड शो के दौरान धामी ने दावा किया कि बंगाल की जनता इस बार परिवर्तन के लिए तैयार है और राज्य में ‘डबल इंजन’ की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार और सिंडिकेट राज को समाप्त कर विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का वादा किया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: सड़क नहीं, स्वास्थ्य सुविधा नहीं...पहाड़ में मरीज कंधे पर, सिस्टम सवालों के घेरे में..!

भय मुक्त बंगाल और ‘सोनार बांग्ला’ का संकल्प

मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य बंगाल से भय और भ्रष्टाचार के माहौल को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर गरीब परिवार के हक की गारंटी देगी। उनके अनुसार, बंगाल के लोगों ने अब मन बना लिया है कि वे विकास की नई गति के साथ जुड़ेंगे।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 30 सालों में 1640 वर्ग किमी सिमटा बर्फीला इलाका, वैज्ञानिकों की चेतावनी

घुसपैठ और सिंडिकेट राज पर कड़ा प्रहार

टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम धामी ने कहा कि वर्तमान सरकार एक ‘सिंडिकेट’ की तरह काम कर रही है, जिसे आम जनता के दुख-दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में स्थानीय लोगों के अधिकारों को छीनकर घुसपैठियों को दिया जा रहा है। उन्होंने कानून-व्यवस्था और पारदर्शिता के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।

यह भी पढ़ें -  कुंभ 2027 में तैनात होगी AI तकनीक: भीड़ नियंत्रण से लेकर सुरक्षा के लिए बनेगा हाई-टेक सेंट्रल कंट्रोल रूम

प्रत्याशियों के नामांकन और चुनावी रोड शो

धामी ने बनगांव दक्षिण से स्वप्न मजूमदार, बनगांव उत्तर से अशोक कीर्तनिया, बगदा से सोमा ठाकुर और गायघाटा सीट से सुब्रत ठाकुर के नामांकन में हिस्सा लेकर भाजपा की ताकत दिखाई। उन्होंने इन क्षेत्रों में विशाल रोड शो और जनसभाएं कीं, जहाँ उन्होंने पारदर्शी वोटर लिस्ट और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की आवश्यकता पर भी बल दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad