भाजपा मुख्यालय में होली मिलन कार्यक्रम: CM धामी ने की शिरकत, कहा- उत्तराखंड बनेगा अग्रणी राज्य

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा मुख्यालय में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी के साथ महेंद्र भट्ट एवं अजेय कुमार सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है।

यह भी पढ़ें - 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में सरकार तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने दोहराया कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और इसी संकल्प के साथ राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में धामी सरकार के 4 वर्ष पूर्ण: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हरिद्वार दौरा, CM धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Ad