Uttarakhand: CM धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर लगाया तिरंगा, प्रदेशवासियों से की ये खास अपील..

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज अपने शासकीय आवास पर तिरंगा लगाकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों से राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ अपने-अपने घरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति समर्पण, अखंडता और गौरव की भावना का महाउत्सव है। उन्होंने रेखांकित किया कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और वीर शहीदों के त्याग का प्रतीक है, जिसका सम्मान हर नागरिक की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: सड़क सुरक्षा फंड में जाएगी चालान की 60% राशि, जिलों में तैनात होंगे रोड सेफ्टी कोऑर्डिनेटर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके आह्वान पर शुरू हुआ यह अभियान आज पूरे देश में एक व्यापक जनआंदोलन बन चुका है। यह अभियान हर नागरिक को सीधे राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीयता की भावना से जोड़ने का काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: दून विवि में 28.59 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से लेकर ई-बस और पद सृजन तक CM धामी की बड़ी घोषणाएं

उत्तराखंड के सैन्य योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि और वीरभूमि ने देश की सीमा सुरक्षा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। ऐसे में प्रदेश के हर परिवार को इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिससे हमारी राष्ट्रभक्ति की परंपरा और अधिक मजबूत हो सके।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: फलोत्पादन पर CS बर्द्धन का फरमान-"किसान दें सीधा फीडबैक, बनेगी कोल्ड स्टोरेज और नर्सरी चेन"

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से आग्रह किया कि ध्वज फहराते समय ‘राष्ट्रध्वज संहिता’ का पूर्ण पालन करें। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों और युवाओं को तिरंगे की गरिमा तथा राष्ट्रप्रेम के संस्कारों से जोड़ने की अपील की, ताकि प्रदेश का हर घर तिरंगे की शान से जगमगा उठे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad