Dehradun: दून यूनिवर्सिटी में छात्रों से सीधे मुखातिब हुए CM धामी, दिया ‘फ्यूचर रेडी’ होने का संदेश

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने प्रदेश में पलायन, रोजगार, एआई तकनीक के दौर में नए अवसर, उच्च शिक्षा और देहरादून में यातायात जाम की गंभीर समस्या को लेकर सीधे सवाल पूछे।

संवाद के दौरान देहरादून शहर के यातायात जाम का स्थायी समाधान बताते हुए मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि बिंदाल और रिस्पना नदी के ऊपर एलिवेटेड रोड के निर्माण पर तेजी से काम चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से देहरादून शहर को जाम की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें -  kedarnath Heli Seva: 15 सितंबर से होगी शुरू, 14 अगस्त को दिल्ली में बड़ी बैठक...

पलायन पर अंकुश लगाने और रोजगार के मुद्दे पर सीएम धामी ने कहा कि राज्य में अब रिवर्स माइग्रेशन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, स्वरोजगार योजना और सौर स्वरोजगार योजना के साथ-साथ नई पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए युवाओं के लिए आजीविका के नए द्वार खोले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश से टिहरी तक नामी होटलों में FDA का छापा, नकली पनीर की पड़ताल में 13 सैंपल भेजे लैब

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा अपडेट देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में देश की पांचवीं ‘साइंस सिटी’ का निर्माण किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से उत्तराखंड में विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएगा और युवाओं को आधुनिक वैज्ञानिक संसाधनों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तकनीक के दौर पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ रोजगार का स्वरूप बदल रहा है, इसलिए युवाओं को अपनी स्किल को लगातार अपडेट करना होगा।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: हाथियों के हमलों से 4 जिले अति संवेदनशील, 3,607 किमी में खतरा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों को लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को हर क्षेत्र में नए अवसर देने और उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad