मुख्यमंत्री धामी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, बचत उत्सव के रूप के मनाई जा रही दीपावली : सीएम

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला है और हम सभी को एकजुट होकर प्रदेश व देश की प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें -  मुझे ED ने नहीं बुलाया,मुझको, ये तो सत्ता बुला रही है!

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार की दीपावली विशेष रूप से अलग रही है, क्योंकि लोगों ने बड़े स्तर पर स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दी है। “वोकल फॉर लोकल” अभियान को जन-जन ने अपनाया है, जिससे स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिला है।

यह भी पढ़ें -  अपनी मां की तस्वीर के साथ ED दफ्तर पहुंचे हरीश रावत

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में की गई कटौती से आमजन को आर्थिक राहत मिली है, जिससे बाजारों में रौनक बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार दीपावली को “बचत उत्सव” के रूप में मनाया गया है, जो आर्थिक समझदारी की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

यह भी पढ़ें -  51 मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर मुन्ना गिरफ्तार

मुख्यमंत्री धामी ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और अपने पर्वों को आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ मनाएं।