Chamoli Tunnel Accident: लापता 2 श्रमिकों के शव बरामद, मौतों की संख्या 10 हुई..

ख़बर शेयर करें

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में पीपलकोटी स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए दर्दनाक हादसे के बाद जारी रेस्क्यू अभियान में मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। राहत एवं बचाव टीमों ने सुरंग के भीतर से लापता चल रहे दो अंतिम श्रमिकों के शव बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों की कुल संख्या अब 10 हो गई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand SIR: कुमाऊं-गढ़वाल आयुक्त करेंगे बूथों का सत्यापन, रैंडम चेकिंग के आदेश जारी

विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की इस टनल में दुर्घटना के समय कुल 22 श्रमिक फंसे हुए थे। हादसे के तुरंत बाद चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जबकि 8 श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। सुरंग के भीतर पानी और मलबा जमा होने के कारण 2 मजदूर लापता हो गए थे, जिनकी तलाश में पिछले कई दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें -  Chamoli Tunnel Accident: टनल में फंसे 2 लोगों की तलाश तेज, NDRF-SDRF की युद्धस्तर पर जांच शुरू

रेस्क्यू टीमों ने भारी पंपों की मदद से टनल का पानी बाहर निकाला और मलबा हटाकर अंतिम छोर तक पहुंच बनाई। मंगलवार को बरामद शवों में से एक की पहचान 31 वर्षीय लुकास टोपनो के रूप में हुई है, जो झारखंड के खूंटी जिले के सीमरटोली गांव के रहने वाले थे। दूसरे शव की पहचान प्रक्रिया और विधिक कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  Viral News: 'CJP' के बाद अब इंस्टा पर छाई 'Dimagi Naxal Janta Party', 3 दिन में जुड़े 4.92 लाख फ़ॉलोअर्स

जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमों द्वारा दोनों शवों को बाहर निकालने के साथ ही टनल के भीतर चलाए जा रहे प्राथमिक खोज और बचाव अभियान को पूरा कर लिया गया है। प्रशासन की ओर से अब पीड़ित परिवारों को सूचित कर आगे की कानूनी व चिकित्सीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad