Chamoli Tunnel Accident: आपातकालीन केंद्र पहुंचे मंत्री कौशिक, शवों को गृह क्षेत्र भेजने और नदियों पर निगरानी के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी टनल हादसे के बाद जारी राहत एवं बचाव कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने टनल के भीतर लापता लोगों की तलाश के लिए जारी सर्च एवं रेस्क्यू अभियान, घायलों के इलाज और धरातल पर संचालित राहत कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट ली।

समीक्षा बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद्र और अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीआईजी राजकुमार नेगी ने राहत अभियानों की प्रगति से मंत्री को अवगत कराया। रिपोर्ट लेने के बाद कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के शवों को पूरे सम्मान के साथ उनके गृह क्षेत्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था तुरंत सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 5-6 स्थानों पर बनेंगे टेक्निकल हब, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने याद दिलाया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी कर चुके हैं और अस्पताल जाकर घायलों का हाल-चाल भी जान चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: दून विवि में 28.59 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से लेकर ई-बस और पद सृजन तक CM धामी की बड़ी घोषणाएं

बैठक में मंत्री ने मौसम विभाग द्वारा जारी आगामी मौसम पूर्वानुमान की समीक्षा की और संभावित परिस्थितियों को देखते हुए अधिकारियों को सभी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की प्रमुख नदियों के जलस्तर की जानकारी ली और संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे लगातार सतर्कता व निगरानी बनाए रखने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: हल्द्वानी में 13 साल के बच्चे से यौन उत्पीड़न का प्रयास, आरोपी पुलिस हिरासत में..

टीएचडीसी टनल हादसे के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से सीधी निगरानी की जा रही है, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई ढिलाई न रहे। शासन और प्रशासन की संयुक्त टीमें पीपलकोटी में मुस्तैद हैं, जिससे राहत-बचाव कार्य को गति दी जा सके और घायलों को समय पर बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराई जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad