एसएसपी श्वेता चौबे के नेतृत्व में आत्म रक्षा का प्रशिक्षण देकर बालिकाओं को बनाया जा रहा सशक्त…

ख़बर शेयर करें

पौड़ी/ लक्ष्मणझूला

एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा “एक साझा प्रयास पुलिस वाला गुरजी का साथ” यानि ,”आपका और पुलिस का सामूहिक प्रयास” की थीम पर थानों पर नियुक्त समस्त हेल्प डेस्क कार्मिकों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्राओं को जागरूक करते हुये आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। आदेश के बाद महिला हेल्प डेस्क लक्ष्मणझूला द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज गंगा भोगपुर श्रीनगर द्वारा जीजीआईसी श्रीनगर, थलीसैण द्वारा राजकीय आदर्श इण्टर कॉलेज, धुमाकोट द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज कोचियर एवं महिला हेल्प डेस्क रिखणीखाल कार्मिकों द्वारा प्राथमिक विद्यालय डाबरी में जाकर छात्राओं को जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गयी

यह भी पढ़ें -  मंच 'शुद्धिकरण' पर भड़की कांग्रेस: प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राजभवन में ज्ञापन सौंपेगा 17 सदस्यीय कांग्रेस दल

Self Defence Training/UAC (Un Armed Combat) का प्रशिक्षण दिया गया। जिससे स्कूली छात्राओं में सुरक्षा की भावना जागृत होगी एवं जो उनको विपरीत परिस्थितियों में बहादुरी से सामना करने में सहायक होगी।

यह भी पढ़ें -  CM धामी ने किया'मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना' का शुभारंभ, सचिवालय में लगेगा 15 दिवसीय पखवाड़ा

सोशल साइट्स (फेसबुक इन्टाग्राम आदि) पर असामाजिक तत्वों द्वारा फेक आईडी बनाकर छात्राओं के साथ ब्लैकमेल जैसी घटनायें की जाती हैं, इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिये छात्राओं को साईबर सेफ के बारे में जानकारी दी गयी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में मातृशक्ति संग C धामी ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी, दिया आशीर्वाद

पोक्सो एक्ट/Legal Rights के बारे में जानकारी दी गयी, जिससे छात्राओं को अपने कानूनी अधिकारों के सम्बन्ध में जानकारी होगी| छात्राओं को गुड टच बेड टच के अन्तर के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad