पशुपालक तक पहुंचनी चाहिए विभाग की योजनाएं- सौरभ बहुगुणा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में पशुपालन महकमे के अधिकारियों ने मंत्री जी के आदेश पर पालन किया तो राज्य के सभी पशुपालक महकमें की योजनाओं से वाकिफ हो सकेंगे। राज्य का पशुपालन विभाग राज्य के पशुपालकों की खुशहाली के लिए क्या-क्या योजनाएं बना रहा हैं उसका क्रियान्वयन कैसे होना है इससे पशुपालक वाकिफ होंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मदरसा एक्ट के नए नियमों को हाई कोर्ट में चुनौती, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

सूबे के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आज पशुपालन एवं डेरी विकास विभाग की समीक्षा की। इस दौरान बहुगुणा ने अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि, अगर विभाग का रिजल्ट अच्छा चाहिए तो विभाग की योजनाओं को पशुपालकों तक ले जाओ ताकि पशुपालक सरकार की योजनाओं से वाकिफ हो सके और उसका लाभ हासिल कर सके।

यह भी पढ़ें -  टिहरी श्रम विभाग में औचक छापेमारी: श्रमिक कार्ड और प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली का पर्दाफाश

सौरभ बहुगुणा ने अधिकारियो को हिदायत देते हुए कहा कि जो योजनाएं कागज पर बनाई गई हैं वो गांव देहात में दिखनी भी चाहिए ताकि राज्य का पशुपालक खुशहाल बन सके। बहरहाल इरादे तो नेक है अधिकारी कितना अमल करते है ये वक्त ही बताएगा। फिलहाल सौरभ बहुगुणा इस कवायद में जुटे है कि पशुपालक को सरकारी योजनाओं का फायदा मिल सके।