उत्तराखंड विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: ऋषिकेश में 50 हजार की घूस लेते JE रंगे हाथों गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत विजिलेंस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। देहरादून विजिलेंस की टीम ने आज दिनांक 21 मई 2026 को ऋषिकेश के पशुलोक बैराज में तैनात जूनियर इंजीनियर फैसल खान को 50,000 रुपये की अवैध रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जेई मूल रूप से उधमसिंह नगर के काशीपुर का निवासी है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर अब दौड़ेंगी परिवहन निगम की सभी 22 वॉल्वो बसें

दरअसल, एक सरकारी ठेकेदार ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि पशुलोक बैराज में किए गए टेंडर कार्य के भुगतान को पास करने के एवज में जेई फैसल खान द्वारा लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर देहरादून विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर ग्लोबल वार्मिंग की मार: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा चारों धामों का तापमान

योजना के मुताबिक, टीम ने आज जाल बिछाकर आरोपी को शिकायतकर्ता से घूस की रकम लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। इस शानदार कामयाबी के बाद सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने देवभूमि की जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो बिना डरे विजिलेंस के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनाने के इस महाअभियान में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में बोले CM धामी: आंतरिक सुरक्षा के लिए सीमांत राज्यों में समन्वय जरूरी
Ad Ad Ad