पंतनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से रेप के आरोपी को महज 4 घंटे में दबोचा

ख़बर शेयर करें

ऊधम सिंह नगर जिले के पंतनगर क्षेत्र में एक युवक द्वारा नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी की पहचान ध्रुव राजपूत (निवासी शिव कॉलोनी, जवाहर नगर, पंतनगर) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून MBBS दाखिला स्कैम: SIT की हर चाल पर थी गिरोह की नज़र, थाने का ठिकाना बदलने पर मजबूर हुई पुलिस

दरअसल प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालकुआं क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने मंगलवार रात पंतनगर थाने में अपनी तहरीर देते हुए बताया कि आरोपी ध्रुव राजपूत और उसकी नाबालिक बेटी एक-दूसरे को पहले से जानते हैं और मंगलवार शाम को ध्रुव उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहाँ उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वहीं पीड़ित किशोरी जब घर लौटी तो उसने अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई।

यह भी पढ़ें -  CM धामी ने पेश किया विकास का रोडमैप, बोले-₹4 हजार करोड़ से ₹1.11 लाख करोड़ पहुंचा प्रदेश का बजट

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ POCSO अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। अंतत: पुलिस ने घेराबंदी कर देर रात आरोपी ध्रुव राजपूत को पंतनगर क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया और बुधवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।