नैनीताल में रिश्वतखोर पुलिसकर्मी पर बड़ी कार्रवाई, विजिलेंस टीम ने 45 हजार घूस लेते रंगे हाथों दबोचा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी सेक्टर की टीम ने नैनीताल जनपद के बेतालघाट थाने में तैनात सिपाही दीपक सिंह को शिकायतकर्ता से 45,000 रुपये की अवैध रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता, जो सरकारी खनन पट्टे से RBM निकालकर वाहनों के जरिए स्थानीय स्टोन क्रेशरों तक भेजने का वैध व्यवसाय करता है, ने टोल-फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि आरबीएम परिवहन के दौरान आरोपी कांस्टेबल दीपक सिंह द्वारा अनावश्यक रूप से वाहनों को रोकने, चालान करने और गाड़ी सीज करने का डर दिखाकर लगातार पैसों की मांग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 1.19 लाख युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण, नई योजना मंजूर

प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 25 मई 2026 को आरोपी सिपाही (निवासी बिलहरी, खटीमा, उधम सिंह नगर) को घूस की रकम स्वीकार करते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 'हाउस ऑफ हिमालयाज' ब्रांड ने पार किया 6 करोड़ का कारोबार, ग्लोबल मार्केट में छाए देवभूमि के लोकल उत्पाद

इस सफल ऑपरेशन के बाद निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरुगेशन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो वे बिना डरे विजिलेंस के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या वॉट्सऐप नंबर 9456592300 पर बेझिझक संपर्क करें और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनाने के इस महाअभियान में अपना बहुमूल्य योगदान दें।