टिहरी के घूमेटीधार में खड़ी गाड़ी बनी आग का गोला,टला बड़ा हादसा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घूमेटीधार में बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे सड़क किनारे खड़े एक वाहन में अचानक आग लग गई। दरअसल, प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन चालक खुर्शीद (निवासी मंगलौर, हरिद्वार) गंगोत्री-यमुनोत्री से यात्रियों को लेकर केदारनाथ की ओर जा रहा था, कि तभी घनसाली में वाहन में कोई तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद चालक खुर्शीद ने यात्रियों को दूसरी गाड़ी से भेज दिया गया और वाहन को ठीक कराने खुद चंबा ले जाने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून नगर निगम का हाई-टेक प्लान: रिमोट से कंट्रोल होंगी शहर की 1 लाख स्ट्रीट लाइटें

बहरहाल, पिकअप चालक ने वाहन को ले जाने से मना किया तो चालक खुर्शीद ने वाहन को सड़क किनारे ही खड़ा कर दिया। कुछ ही देर बाद तकरीबन करीब 2:15 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण वाहन में आग लग गई। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान चालक वाहन से बाहर था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और समय रहते आग बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।