आज एक मई है । पूरी दुनिया ने इस तारीख को उन अनाम शिल्पियों को समर्पित किया गया है जिनकी वजह से तरक्की है और उसकी रफ्तार है। इस मेहनतकश तबके को पूरी दुनिया बेशक मजदूर पुकारती हो लेकिन हमारे यहां इन्हें विश्वकर्मा के समान ही माना जाता है। बहरहाल विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समस्त श्रमिक भाइयों-बहनों को श्रमिक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट अपलोड करते हुए सीएम धामी ने लिखा है कि राष्ट्र निर्माण, विकास और समाज की प्रगति में श्रमिकों का योगदान अतुलनीय है।अपने परिश्रम, समर्पण और कर्मनिष्ठा से वे देश की उन्नति की मजबूत नींव रखते हैं। हमारी सरकार श्रमिकों के कल्याण, उनके अधिकारों की सुरक्षा, सामाजिक सम्मान तथा बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।


