“मदरसा बोर्ड से लेकर आंगनबाड़ी कार्यत्रियों की मांग तक”, सदन से CM धामी का सद्भाव संदेश

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान प्रदेश में मौजूद भाजपा सरकार की नीति, नियत और निष्पक्षता को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में सभी लोग सौहार्द- सद्भाव से रहते हैं और राज्य सरकार भी – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का ध्येय लेकर ही अपना कार्य कर रही है।

शिक्षा के आधार पर वर्गीकरण अनुचित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में समानता को प्राथमिकता दी जा रही है। इस क्रम में समान शिक्षा के लिए प्रदेश में मदरसा बोर्ड का निर्माण किया गया है । उन्होंने कहा कि शिक्षा के नाम पर समाज को बांटना पूरी तरह अनुचित है और राज्य सरकार भी किसी भी समाज को शिक्षा के आधार पर नहीं बांटना चाहती। हमारा प्रयास है कि आपसी सद्भाव को बना रहै और सभी को समान शिक्षा का अधिकार मिले।

यह भी पढ़ें -  MDDA की 113वीं बोर्ड बैठक: देहरादून के लिए 968 करोड़ का बजट मंजूर, विकास को नई रफ्तार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शिक्षा में विषय में न ही कोई समुदाय अल्पसंख्यक है और न ही बहुसंख्यक, मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक और अच्छी शिक्षा , साइंस एंड टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, ए.आई का लाभ मिले, इसके लिए भी राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आगे कहा कि हम विरासत और इतिहास का स्मरण करते हुए निरंतर आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। यदि इतिहास में कुछ कृत्य जनहित में नहीं रहे हैं तो भी समान रुप से उन्हें समाज और छात्रों के बीच लाना हमारा कार्य है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून नगर निगम का मेगा प्लान: 3000 सफाईकर्मी भर्ती और 100 फॉगिंग मशीनें को मिली मंजूरी

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का बढ़ा मानदेय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल को दौरान ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ा है, यही कारण भी है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मानदेय बढ़ाए जाने की आशा भी मात्र हमारी सरकार से ही है। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांग भाजपा सरकार ही पूरा करेगी।