उत्तराखंड के इन 7 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी,अगले 3 दिन प्री-मानसून बारिश का दौर रहेगा जारी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और मशहूर पर्यटन स्थल मसूरी में अचानक हुई तेज बारिश और ठंडी हवाओं के चलने से मौसम बेहद सुहावना हो गया है, जिससे अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, राज्य में रहने वाले लोगों को मुख्य मानसून के लिए अभी दो से तीन दिन का और इंतजार करना होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में मजबूत सिस्टम न बनने और इस साल देश में मानसूनी हवाओं की रफ्तार धीमी होने के कारण उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने में थोड़ी देरी हो रही है। सामान्य तौर पर राज्य में मानसून 25 जून तक दस्तक दे देता है, लेकिन इस बार इसके आगे बढ़ने में थोड़ा समय लग रहा है।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश में MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध रूप से बन रही तीन व्यावसायिक इमारतें सील, मचा हड़कंप

फिलहाल, प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते छिटपुट बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 25 जून को उत्तराखंड के कई पहाड़ी जिलों जैसे उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और नैनीताल के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें -  क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी पर 5 दिन में लौटानी होगी राशि, RBI ने जारी किए नए नियम

राजधानी देहरादून की बात करें तो यहाँ बुधवार को सुबह धूप खिली थी, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद दोपहर 1 बजे फिर धूप खिली और दोपहर 3 बजे दोबारा मौसम ने करवट ली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सामान्य परिस्थितियों में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मानसूनी हवाओं को गति मिलती है, जिससे वे तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ती हैं, जिसके सक्रिय होते ही पूरे राज्य में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को केंद्र की ओर से ₹2,355 करोड़ की विशेष सहायता राशि मंजूर, CM धामी ने जताया PM मोदी का आभार
Ad Ad Ad