किसकी नजर लगी… भाजपा में एक के बाद एक नेताओं में दिख रहे मतभेद, अब खुले मंच पर इन्होंने कर दिया झगड़ा

ख़बर शेयर करें

रुड़की। रुड़की के गंगनहर में गणेशपुर पुल के समीप स्थापित की गई महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण के दौरान जमकर हंगामा हो गया।दरअसल, कार्यक्रम के दौरान झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के समर्थक, नामित पार्षद सतीश शर्मा और उनके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिलापट से झबरेड़ा विधायक का नाम हटाया गया है। इस दौरान महापौर गौरव गोयल पर भी गंभीर आरोप लगाए।हालांकि, मौके पर मौजूद कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीस्वरानंद ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन सतीश शर्मा नहीं माने और हंगामा करते रहे। इस दौरान उनकी भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान से भी नोकझोंक हो गई। काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

यह भी पढ़ें -  नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे से पहले भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, जुबानी जंग से गरमाई सियासत
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad