देहरादून: ऑपरेशन प्रहार के तहत 419 ग्राम चरस के साथ हिमाचल के दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

ख़बर शेयर करें

देहरादून। विकासनगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 24 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के दो आरोपियों को 419.3 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अल्टो कार भी जब्त कर ली है। पुलिस के मुताबिक, 24 नवंबर को त्यागी फार्म हाउस कैनाल रोड से करीब 400 मीटर आगे एक संदिग्ध कार में दो व्यक्ति बैठे मिले थे। तलाशी लेने पर कार से 419.3 ग्राम चरस बरामद हुई।

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी: पवाणी गांव अग्निकांड में कई घर जलकर खाक; CM धामी ने दिए राहत और मुआवजे के निर्देश

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमाचल प्रदेश के शिमला निवासी 51 वर्षीय बृजलाल और 39 वर्षीय दिनेश के रूप में हुई है। मौके से मिली चरस के साथ पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अल्टो कार को भी कब्जे में ले लिया। विकासनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार बृजलाल और दिनेश के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।