Uttarakhand Weather Alert: दून समेत 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत चार जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत तीव्र बारिश और बिजली गिरने की आशंका है, जिसको देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  Dehradun:'2047 तक उत्तराखंड को बनाएंगे सर्वश्रेष्ठ राज्य', तिरंगा यात्रा में बोले CM धामी

देहरादून में रविवार को दिनभर धूप-छांव के बाद शाम ढलते ही कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने इन चार मुख्य जिलों के अलावा पर्वतीय क्षेत्रों टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़ और मैदानी जिले उधम सिंह नगर में भी कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना जताई है।

दूसरी ओर, लगातार बारिश के कारण पर्वतीय मार्गों पर भूस्खलन और पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित होने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। रविवार तड़के चकराता-कालसी मोटर मार्ग पर बरोरी मंदिर और सरला छानी के बीच भूस्खलन होने से एक विशालकाय पेड़ सड़क पर आ गिरा। इसके चलते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब तीन घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा।

यह भी पढ़ें -  Haldwani: खड़गे की रैली से पहले भारी बवाल; SSP दफ्तर के अंदर धरने पर बैठे कांग्रेसी, बसों को रोकने पर बिफरे

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय निवासियों के सहयोग से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया गया। सुबह करीब 7:30 बजे मार्ग पूरी तरह से साफ होने के बाद ही वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका। प्रशासन ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को नदी-नालों और संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।