उत्तराखंड ने PM ‘सूर्यघर’योजना में किया टॉप ! जानें कैसे 23 हजार घरों का बिल हुआ जीरो

ख़बर शेयर करें

देहरादून। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रति उत्तराखंडियों ने जो रिस्पांस दिया है उसकी उम्मीद शायद किसी ने की भी नहीं होगी। लेकिन उत्तराखंड ने पीएम सूर्यघर योजना में हिमालयी राज्यों के बीच पहला स्थान हासिल किया है।1 से 6 मई के बीच राज्य में रिकॉर्ड एक हजार एक सौ एक सोलर रूफटॉप प्लांट लगाए गए। ये आंकड़ा देश के सभी पहाड़ी राज्यों में सबसे अधिक हैं। मतलब उत्तराखंड ने कीर्तिमान हासिल किया है।

यह भी पढ़ें -  CM धामी पहुंचे सुरेंद्र वल्दिया स्टेडियम; खिलाड़ियों में भरा उत्साह

बहरहाल केंद्र की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्यघर योजना का उत्तराखंड में प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। राज्य में पीएम सूर्यघर को लेकर तस्वीर ये है कि, अब तक प्रदेश में कुल 80,524 रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं। गौरतलब है कि इनसे 290.91 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  खाकी का खौफ खत्म, दून में अपराधियों की दहशत: इंजीनियर को अगवा कर पुल से फेंका

जिसका नतीजा ये है कि राज्य के 23,367 घरों का बिजली बिल शून्य हो गया है। इतना ही नई उत्तराखंड ने पीएम सूर्यघर योजना का न केवल टारगेट पूरा किया है बल्कि लक्ष्य से भी आगे निकला है। सौर नीति 2023 के तहत निर्धारित 250 मेगावाट का लक्ष्य राज्य ने समय से लगभग डेढ़ साल पहले ही हासिल कर लिया था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पहुंचे CM योगी: CM धामी ने किया भव्य स्वागत, मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में होंगे शामिल

बहरहाल अब तक साढ़े चार सौ तेरह करोड़ रुपये की केंद्रीय सब्सिडी वितरित की जा चुकी है। उत्तराखंड ने संशोधित लक्ष्य का लगभग 91 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है. यह हरित ऊर्जा के सेक्टर में नया कीर्तिमान है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad