उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS सहित 30 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने बुधवार देर शाम राज्य की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 IAS और 20 PCS सहित कुल 30 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सचिव कार्मिक शैलेश बगोली की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए गए। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किए गए इस बदलाव में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी और नगर आयुक्तों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

प्रमुख आईएएस अधिकारियों के तबादले

शासन के आदेशानुसार, आईएएस निधि यादव से निदेशक पंचायती राज का प्रभार वापस ले लिया गया है, हालांकि वह अपर सचिव कृषि के पद पर बनी रहेंगी। देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह को अब अपर सचिव पर्यटन की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अभिनव शाह की जगह पिथौरागढ़ के सीडीओ रहे आईएएस दीपक सैनी को देहरादून का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं, अपर निदेशक शहरी विकास प्रवीण कुमार को पिथौरागढ़ का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें -  2027 में कांग्रेस की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री की रेस में नहीं होंगे हरीश रावत! खुद किया बड़ा ऐलान, सियासत में हलचल….

बाध्य प्रतीक्षा में चल रहीं आईएएस अनामिका को अल्मोड़ा का मुख्य विकास अधिकारी बनाकर तैनाती दी गई है। इसके अलावा, पौड़ी की संयुक्त मजिस्ट्रेट आईएएस गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की और रानीखेत की संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर के पद पर भेजा गया है।

कुमाऊं से गढ़वाल तक पीसीएस अफसरों के दायित्व बदले

पीसीएस अधिकारियों की सूची में पीसीएस जीवन सिंह नगन्याल को अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल से हटाकर आयुक्त गन्ना चीनी काशीपुर बनाया गया है। उनके स्थान पर गन्ना चीनी काशीपुर से पीसीएस त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को नया अपर आयुक्त कुमाऊं नियुक्त किया गया है।

अल्मोड़ा के सीडीओ पीसीएस रामजी शरण शर्मा को अपर निदेशक आईटीडीए (ITDA) की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पीसीएस तीर्थपाल सिंह को अपर निदेशक आईटीडीए के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। तीर्थपाल सिंह पहले की तरह स्मार्ट सिटी का काम देखते रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 11 नवंबर को भाईदूज पर छुट्टी का आदेश पूरी तरह फर्जी, शासन ने जारी किया खंडन

उत्तरकाशी के मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह को अपर निदेशक शहरी विकास बनाया गया है। वहीं, रुद्रप्रयाग के एडीएम श्याम सिंह राणा को नगर निगम देहरादून का नया अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

इन जिलों के एडीएम और नगर आयुक्त भी बदले गए

बागेश्वर के एडीएम नारायण सिंह नबियाल को एडीएम चमोली बनाया गया है, जबकि चमोली के एडीएम विवेक प्रकाश को अपर आयुक्त गन्ना चीनी काशीपुर भेजा गया है। ऊधमसिंह नगर के एडीएम प्रशासन पीसीएस पंकज कुमार उपाध्याय को अब अपर मेलाधिकारी कुंभ हरिद्वार की जिम्मेदारी मिली है।

ऊधमसिंह नगर के एडीएम कौस्तुभ मिश्र को हटाकर उप निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर बनाया गया है, जबकि उप निदेशक मंडी रुद्रपुर निर्मला बिष्ट को नया एडीएम प्रशासन ऊधमसिंह नगर नियुक्त किया गया है। इसी तरह, एडीएम प्रशासन हरिद्वार जितेंद्र कुमार को एडीएम देहरादून बनाया गया है और एडीएम देहरादून स्मृता परमार को नगर आयुक्त रुड़की की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में धाक, दो शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, CM धामी ने दी बधाई

इसके अतिरिक्त, नगर आयुक्त काशीपुर को एडीएम बागेश्वर बनाया गया है और नगर आयुक्त हल्द्वानी पारितोष वर्मा को नगर आयुक्त काशीपुर भेजा गया है। नगर आयुक्त रुड़की गोपाल राम बिनवाल को उप मेलाधिकारी कुंभ हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों में डिप्टी कलेक्टर पौड़ी नुपुर वर्मा को नगर आयुक्त रुद्रपुर बनाया गया है। वहीं, डिप्टी कलेक्टर टिहरी कमलेश मेहता को एडीएम रुद्रप्रयाग और डिप्टी कलेक्टर देहरादून विनोद कुमार को एडीएम ऊधमसिंह नगर के पद पर नई तैनाती दी गई है।