उत्तराखंड BJP बूथ प्रबंधन: पश्चिम बंगाल-असम चुनाव में CM धामी उतरेंगे

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड भाजपा के नेता इन दिनों दूसरे राज्यों के चुनाव में बूथ प्रबंधन करने में जुटे हैं और स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जल्द बतौर स्टार प्रचारक पश्चिम बंगाल व अन्य राज्यों के चुनावी रण में उतरने वाले हैं। दरअसल, देश के पांच राज्यों असम, पुडुचेरी, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जिसके लिए उत्तराखंड भाजपा की ओर से पश्चिम बंगाल, केरल और असम में बूथ प्रबंधन के लिए अलग-अलग टीमों को नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें -  जनाब ये कैसी चौकसी है? गरीबों की बस्ती में स्मैक का धंधा !

चूंकि केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड के बूथ प्रबंधन की कई बार सराहना कर चुका है, लिहाजा हर बार की तरह इस बार के विधानसभा चुनावों में भी उत्तराखंड भाजपा के बूथ प्रबंधन की दरकरार जताई गई है। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के अलावा युवा मोर्चा के 20 पदाधिकारियों को भेजा गया है। असम चुनाव में भी 15 सदस्यीय टीम भेजी गई है जबकि केरल चुनाव के लिए एक पदाधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड बनेगा 'ऑल-वेदर' टूरिज्म डेस्टिनेशन: CM धामी ने साझा किया पर्यटन हब का रोडमैप

भाजपा प्रदेश महामंत्री परिहार ने कहा कि चूंकि बूथ प्रबंधन में उत्तराखंड भाजपा को महारत हासिल है, यही कारण है कि केंद्रीय नेतृत्व प्रचार में उत्तराखंड की टीमों को उन राज्यों में भेज रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पश्चिम बंगाल, असम चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी जनसभाएं होंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा होगी और भी सुगम: नेशनल हाईवे के रखरखाव के लिए 5 साल का ठेका, जानें क्या है पूरा प्लान