राजधानी देहरादून के चंद्रबनी श्मशान घाट नाले में मिला अज्ञात शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी

ख़बर शेयर करें

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में शुक्रवार को चंद्रबनी श्मशान घाट के पास नाले में एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कंट्रोल रूम से इस की सूचना मिलते ही कोतवाली पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बिजली संकट: बढ़ती गर्मी के बीच मांग में भारी उछाल, कई जिलों में कटौती शुरू

फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की। प्रारंभिक निरीक्षण में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की स्पष्ट चोट या खरोंच के निशान नहीं पाए गए। पुलिस को मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज भी बरामद नहीं हुए। आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  CM धामी पहुंचे बदरीनाथ धाम: मास्टर प्लान के कार्यों का करेंगे निरीक्षण, कल सुबह खुलेंगे कपाट
Ad