“ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस ने 5 हजार इनामी आरोपी दबोचा

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 माह से फरार 5 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। बता दें कि उक्त आरोपी गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। आरोपी वर्ष 2025 में दर्ज गौवंश संरक्षण अधिनियम के मामले में नामजद भी था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: सीएम धामी ने SC-ST समाज के लोगों से किया संवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

बताते चलें कि पुलिस पहले ही एक आरोपी को दबोच चुकी थी, जबकि शाकू फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी लंबे समय से अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहा था और आरोपी के उपर SSP हरिद्वार ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।