कैबिनेट मंत्री खजान दास का सख्त एक्शन: वृद्ध समाज कल्याण योजनाएं धरातल पर उतारें अधिकारी

ख़बर शेयर करें

धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री खजान दास ने आज गुरुवार को वृद्ध समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारियों सहित विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभाग द्वारा संचालित वर्तमान योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और यह सुनिश्चित करना था कि सरकारी योजनाओं का लाभ धरातल पर पात्र व्यक्तियों तक पहुँच रहा है या नहीं। मंत्री खजान दास ने अधिकारियों से अब तक पूर्ण हो चुकी योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें -  "इकोलॉजी, इकोनॉमी और एनवायरमेंट है विकास की बुनियाद"- नितिन गडकरी

बैठक के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि विभाग के कार्यों में नवीनता और नवाचार लाने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जो योजनाएँ वर्तमान में गतिमान हैं, उन्हें समय सीमा के भीतर शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो नई जन कल्याणकारी योजनाएँ अभी तक शुरू नहीं हो पाई हैं, उन्हें बिना किसी विलंब के तत्काल प्रभाव से धरातल पर उतारा जाए ताकि जनता को उनका सीधा लाभ मिल सके।