Dehradun: टाइम्स अचीवर्स 2026 में बंशीधर तिवारी ने मेधावी छात्रों को दिए सफलता के गुरुमंत्र

ख़बर शेयर करें

देहरादून। नगर निगम टाउन हॉल ऑडिटोरियम में आयोजित ‘टाइम्स अचीवर्स 2026’ समारोह में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान किया गया। एसबीएस यूनिवर्सिटी और द टाइम्स ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महानिदेशक सूचना एवं एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों से सिर्फ किताबों तक सीमित न रहकर ज्ञान, चरित्र और सामाजिक जिम्मेदारियों को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।

समारोह को संबोधित करते हुए बंशीधर तिवारी ने कहा कि सफलता कोई एक दिन में मिलने वाली चीज नहीं है, बल्कि यह लगातार प्रयास और मजबूत जीवन मूल्यों का नतीजा होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल अच्छे नंबर लाना ही सफलता नहीं है; एक सफल करियर, व्यक्तिगत खुशहाली और मजबूत पारिवारिक मूल्य मिलकर ही इंसान को वास्तविक मायने में सफल बनाते हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: चारधाम यात्रा 2 दिन के लिए रुकी, भारी बारिश का अलर्ट

एमडीडीए उपाध्यक्ष ने युवाओं को डिग्रियों की दौड़ से बाहर निकलकर ईमानदारी, अनुशासन, धैर्य और संवेदनशीलता जैसे गुणों को आत्मसात करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि करियर में मिलने वाली सफलता आपको अवसर देती है, लेकिन दिल की असली संतुष्टि परिवार के संस्कारों का सम्मान करने और समाज के लिए कुछ बेहतर करने से ही मिलती है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: लोकतंत्र में भाषा की मर्यादा बनाए रखें नेता: CM धामी

देश के विकास में युवाओं की भूमिका पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि तेजी से आगे बढ़ते भारत को आज ऐसे होनहारों की जरूरत है, जो अपनी पेशेवर काबिलियत के साथ-साथ नैतिक नेतृत्व और जिम्मेदार नागरिकता का परिचय दें। उन्होंने छात्रों से अपील की कि जीवन में कितनी भी बड़ी सफलता मिले, लेकिन स्वभाव में नम्रता और कृतज्ञता हमेशा बनी रहनी चाहिए।

कार्यक्रम में ‘टाइम्स अचीवर्स 2026’ की सराहना करते हुए बंशीधर तिवारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल मेधावी छात्रों का हौसला बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें भविष्य के लिए बड़े सपने देखने और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा भी देते हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: परमवीर चक्र विजेताओं को 2 करोड़ देगी उत्तराखंड सरकार

इस खास मौके पर शहर के विभिन्न स्कूलों के होनहार विद्यार्थियों और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रमुख संस्थानों को ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई नामी शिक्षाविद, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख, बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad