उत्तराखंड में नई आबकारी नीति पर आज होगा मंथन, 5000 करोड़ से अधिक का लक्ष्य लगभग तय…

ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड सरकार इस बार नई आबकारी नीति को 5000 करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व लक्ष्य के साथ आज कैबिनेट में लाने की तैयारी में है। नीति को दो साल के लिए लागू करने की योजना भी बनाई जा रही है, जिससे शराब कारोबार में स्थिरता आए।

यह भी पढ़ें -  चकराता वायरल ऑडियो मामला: सीएम धामी के आश्वासन से दीक्षा को मिला हौसला, कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ पर उठाए सवाल

वहीं, शराब कारोबारी उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार नीति उत्तर प्रदेश की तर्ज पर लाई जा सकती है, जिससे कारोबार को बढ़ावा मिल सके। सरकार राजस्व बढ़ाने के लिए लाइसेंस फीस, उत्पाद शुल्क और अन्य नियमों में बदलाव कर सकती है। नई नीति पर मंथन जारी है, और जल्द ही इसे अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  4 पत्रकारों की पेंशन स्वीकृत,4 दिवंगत पत्रकार आश्रितों को 5-5 लाख की इमदाद, बीमार पत्रकार को भी मदद

राज्य सरकार का लक्ष्य है कि शराब बिक्री से अधिकतम राजस्व प्राप्त कर विकास कार्यों को गति दी जाए। आज ही इस पर आधिकारिक घोषणा हो सकती है।