आयुक्त व डीआईजी गढ़वाल ने चुनाव को लेकर ली समीक्षा बैठक…..

ख़बर शेयर करें

आज 08 फरवरी 2022 को आयुक्त गढ़वाल मण्डल पौड़ी सुशील कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, उत्तराखण्ड करन सिंह नगन्याल की अध्यक्षता में जिला सभागार रुद्रप्रयाग में जनपद रुद्रप्रयाग से सम्बन्धित निर्वाचन की तैयारियों से सम्बन्धित समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।

▪️उपस्थित दोनों वरिष्ठ अधिकारी गणों द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं उनके द्वारा निर्वाचन के दृष्टिगत सम्पादित किये जा रहे दायित्वों से सम्बन्धित परिचय प्राप्त किया गया। तदोपरान्त जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग एवं मुख्य विकास अधिकारी रुद्रप्रयाग द्वारा चुनाव के सन्दर्भ में की जा रही प्रशासनिक तैयारियों तथा पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा शान्ति एवं कानून व्यवस्था से सम्बन्धित बिन्दुओं पर जनपद स्तर पर की गयी तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया गया।

यह भी पढ़ें -  शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने छावनी परिषद द्वारा स्थापित पॉलीथिन कचरा बैंक का किया उद्घाटन…

▪️आयुकत गढ़वाल मण्डल द्वारा मतदेय केन्द्रों पर बुनियादी सुविधायें व्यवस्थित किये जाने के सन्दर्भ में निर्देशित किया गया। साथ ही आगामी दिवसों में एन्फोर्समेंट की कार्यवाही पर भी जोर दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
▪️ पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा उपस्थित उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि, पुलिस के स्तर से किये गये 107/116 द0प्र0सं0 से सम्बन्धित व्यक्तियों के पाबन्द मुचलके कराये जायें। तथा कोविड से सम्बन्धित समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि, निर्वाचन ड्यूटी से सम्बन्धित कार्मिकों के बूस्टर डोज लगवाये जायें।
▪️ पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा निर्देशित किया गया कि, पुलिस बल की विजिबिलिटी बनी रहे तथा अधिक से अधिक फोर्स फील्ड में रहे, किसी भी प्रकार की सूचनाओं पर त्वरित रिस्पान्स किया जाये।

▪️सभी अधिकारियों को आगामी निर्वाचन को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण ढंग से कराये जाने के निर्देशों सहित बैठक की समाप्ति की गयी।