मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल का सख्त एक्शन, अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने चलाया अभियान

ख़बर शेयर करें

देहरादून शहर में यातायात और पैदल चलने वालों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर आयुक्त नमामि बंसल ने 08 जनवरी 2025 को दून अस्पताल के पास स्थित विभिन्न मार्गों और फुटपाथों पर अवैध रूप से लगे फड़ और ठेलों को हटाने के लिए कड़ा कदम उठाया। नगर आयुक्त ने इन ठेला-फड़ मालिकों को चेतावनी दी और भविष्य में इन्हें इन स्थानों पर पुनः अतिक्रमण न करने के लिए निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: समर वैली स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस-NSUI का प्रदर्शन, एक्शन में आए सिटी मजिस्ट्रेट

इस अभियान के तहत नगर आयुक्त ने कर एवं राजस्व अधीक्षक राहुल कैंथोला को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में मुनादी करवाएं और जनता को सूचित करें कि नगर निगम की सीमा में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों, मार्गों और फुटपाथों पर अतिक्रमण नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि देहरादून शहर को साफ, स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त रखने में नगर निगम का सहयोग जनता से अपेक्षित है।

यह भी पढ़ें -  अखिलेश यादव के विवादित बोल पर सीएम धामी का तीखा पलटवार, कहा- 'देवभूमि के लोगों को घुसपैठिया कहना अस्वीकार्य'

नगर आयुक्त ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अतिक्रमण से न केवल यातायात में रुकावट आती है, बल्कि यह शहर की सुंदरता को भी प्रभावित करता है। इस अभियान के दौरान कर अधीक्षक राहुल कैंथोला, क्षेत्रीय कर निरीक्षक और अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  कुंभ मेला 2027 और शिक्षकों के वेतन के लिए खुले सरकारी खजाने! CM धामी ने दी करोड़ों की वित्तीय मंजूरी

यह कदम नगर निगम की ओर से नागरिकों की सुविधा और शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण है। इससे न केवल सड़कों पर यातायात की स्थिति बेहतर होगी, बल्कि पैदल चलने वालों को भी राहत मिलेगी।