देहरादून, भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने शिरकत की।। बैठक का मुख्य एजेंडा मंडल व शक्ति केंद्रों को मजबूत करना रहा।। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि फरवरी माह तक बीजेपी अपनी संपूर्ण कार्यकारिणी को मूर्त रूप दे देगी, इस को लेकर मंथन किया जा रहा है।। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के मौके पर मंत्री उन बुतों पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनेंगे जहां पर बीजेपी को शिकस्त मिली है उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के मौके पर पूरे सप्ताह भाजपा के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।